लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम | संवाद एक्सप्रेस

लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम | संवाद एक्सप्रेस
लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम | संवाद एक्सप्रेस

लखनऊ: राजभवन, उत्तर प्रदेश से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लखनऊ के ब्रह्मकुमारी गुलजार उपवन में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘आनंदी मां–एक जीवन बचाओ अभियान एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्त्री वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर (HPV) से बचाव, समय पर जांच और उपचार को लेकर विस्तृत जागरूकता सत्र, शपथ ग्रहण समारोह तथा जन-जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।

लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम | संवाद एक्सप्रेस
लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम | संवाद एक्सप्रेस

कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 200 से अधिक छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, शुरुआती लक्षणों की पहचान, एचपीवी (HPV) टीकाकरण के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जागरूक रहकर और सही समय पर जांच कराकर इस गंभीर बीमारी से आसानी से बचाव किया जा सकता है।

आयोजन के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। इसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने परिवार, विद्यालय, महाविद्यालय और समाज में कैंसर जागरूकता का संदेश प्रसारित करने तथा ‘कैंसर मुक्त भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली।

इस पूरे कार्यक्रम का सफल स्थानीय समन्वय स्त्री वेल्फेयर फाउंडेशन की जिला व मंडल समन्वयक डॉ. शैली महाजन द्वारा किया गया। वहीं, इस आयोजन को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब लखनऊ ट्रांसगोमती (डिस्ट्रिक्ट 312) का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में राधा दीदी, शिक्षा दीदी, रीता मित्तल, शिखा भार्गव, कंचन सिंह, ममता सिन्हा, शिखा गोयल, कल्पना साहू, ऋतु सिंगल, किरण, शशि सिंह, अनिल श्रीवास्तव और किरण श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम | संवाद एक्सप्रेस
लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम | संवाद एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

faizahmad028@gmail.com

Related Posts